बच्ची से दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध पर पीटा
Updated at : 30 Jan 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के जानपुल चौक के पास एक व्यवसायी ने पांच साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गयी. उसने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की गयी. बच्ची के चिल्लाने पर उसके साथ मारपीट की गयी. वहीं परिजनों से शिकायत करने पर बच्ची को जान से […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के जानपुल चौक के पास एक व्यवसायी ने पांच साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गयी. उसने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की गयी. बच्ची के चिल्लाने पर उसके साथ मारपीट की गयी. वहीं परिजनों से शिकायत करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया.
सूचना पर पुलिस पहुंची. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बंजरिया थाना के सिसवा अजगरी निवासी राजू कुशवाहा को आरोपित किया है. बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे उसकी बच्ची सिलिंडर लेकर भाई के साथ जानपुल चौक पर गैस भरवाने गयी थी. इस दौरान गैस रिफलिंग करने वाले व्यवसायी राजू कुशवाहा उसको दुकान के अंदर बुलाया, उसके बाद गलत नियत से छेड़खानी करने लगा.
नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर
प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के घर छापेमारी की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. दबाव बनाने के लिए उसके भाई को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई रविवार रात को ही घर छोड़ फरार हो गया. पुलिस को शक है कि वह नेपाल भागा हुआ है.
दुकान के अंदर बुलाकर
की छेड़खानी
लोगों के पहुंचने पर दुकान
बंद कर भागा आरोपित
जानपुल चौक की घटना, गैस भरवाने गयी थी बच्ची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




