आजाद हिंद फौज के सन्नी पर 50 हजार का इनाम

Updated at : 26 Jan 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज के सन्नी पर 50 हजार का इनाम

मोतिहारी : प्रतिबंधित आजाद हिंद फौज के बदमाश सन्नी सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ है. पुलिस ने उसकी क्राइम हिस्ट्री के साथ इनाम की घोषणा के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था. सन्नी मधुबन थाने के बंजरिया गांव का रहनेवाला है. उस पर हत्या, रंगदारी व लूट के करीब दर्जन भर मामले […]

विज्ञापन

मोतिहारी : प्रतिबंधित आजाद हिंद फौज के बदमाश सन्नी सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ है. पुलिस ने उसकी क्राइम हिस्ट्री के साथ इनाम की घोषणा के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था. सन्नी मधुबन थाने के बंजरिया गांव का रहनेवाला है. उस पर हत्या, रंगदारी व लूट के करीब दर्जन भर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं.

उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया. इसके बाद एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने फरारी की स्थिति में इनाम का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था. बताते चलें कि सन्नी पर चकिया, ढाका, फेनहारा, मधुबन व पकड़ीदयाल में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसने मधुबन में भूषण एचपी गैस एजेंसी के संचालक आमोद कुमार उर्फ पप्पू से सात लाख की रंगदारी मांगी थी. उसने कहा था कि संगठन के लिए एके-47 खरीदनी है.

इसके लिए सात लाख की जरूरत है. पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन