अप्रैल में मोतिहारी आयेंगे पीएम, केंद्रीय टीम पहुंची

मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी अप्रैल माह में संभावित आगमन को ले बुधवार को केंद्रीय टीम मोतिहारी पहुंची और वस्तु-स्थिति की समीक्षा की. टीम पहले अधिकारियों के साथ स्थानीय परिसदन में बैठक की और उसके बाद सभा स्थल की ओर गयी. पहले मजुराहा फायरिंग रैंज गयी और उसके बाद हवाई अड्डा,होमगार्ड मैदान और […]
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी अप्रैल माह में संभावित आगमन को ले बुधवार को केंद्रीय टीम मोतिहारी पहुंची और वस्तु-स्थिति की समीक्षा की. टीम पहले अधिकारियों के साथ स्थानीय परिसदन में बैठक की और उसके बाद सभा स्थल की ओर गयी. पहले मजुराहा फायरिंग रैंज गयी और उसके बाद हवाई अड्डा,होमगार्ड मैदान और अंत में गांधी मैदान पहुंची. जानकारी के अनुसार, टीम में केंद्रीय स्वच्छता एवं पेय जल मंत्रालय के संयुक्त सचिव अरुण भरोखा, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बाला मुर्गंडी शामिल थे. टीम की अगुआई डीएम रमन कुमार ने की. मौके पर उपविकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह,ओएसडी प्रमोद कुमार,दिवाकर दुबे व जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




