जेल में बंद आका के फरमान पर रिंकू देता था घटनाओं को अंजाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 4:39 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : केंद्रीय कारा मोतिहारी में बंद गैंगस्टर लक्ष्मी सिंह के दो गुर्गे पकड़े गये है. पुलिस ने अग्नेयास्त्र के साथ दोनों को शहर स्थिति उनके आवास सदर अस्पताल क्लोनी व चांदमारी मुहल्ले से धर दबोचा है. गिरफ्तार रिंकू गुप्ता शातिर बदमाश है. उसके पास से 9 एमएम की रेगुलर पिस्टल बरामद हुई है. चतुर्थवर्गीय […]

विज्ञापन

मोतिहारी : केंद्रीय कारा मोतिहारी में बंद गैंगस्टर लक्ष्मी सिंह के दो गुर्गे पकड़े गये है. पुलिस ने अग्नेयास्त्र के साथ दोनों को शहर स्थिति उनके आवास सदर अस्पताल क्लोनी व चांदमारी मुहल्ले से धर दबोचा है. गिरफ्तार रिंकू गुप्ता शातिर बदमाश है. उसके पास से 9 एमएम की रेगुलर पिस्टल बरामद हुई है. चतुर्थवर्गीय कर्मी पुत्र रिंकू का अापराधिक इतिहास है. वह अलाकमान लक्ष्मी सिंह व टून्ना सिंह के ईशारा पर अापराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है. पकड़ा गया दूसरा प्रिंस पाठक इंटर का छात्र है. उसके पिता मधुबन बिजली कार्यालय में लिपिक है.

प्रिंस के चांदमारी आवास से छापेमारी में पुलिस को 7.62 एमएम की एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुई है. दोनों की गिरफ्तारी हाल में जमशेदपुर से पकड़ा गया लक्ष्मी सिंह गिरोह का शूटर लाल साहेब की निशानदेही पर हुई.
जानकारी देते एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर में साउंड बॉक्स के भीतर छूपा कर रखी गयी पिस्टल को पुलिस ने बरामद किया. वहीं पुलिस छापेमारी के दौरान करीब 15 जिंदा कारतूस फेंकने का खुलासा किया है. कहा कि पूछताछ में दोनों ने गिरोह से जुड़े चार अन्य बदमाश के नाम का खुलासा किया है. जिनका सीधा कनेक्शन शातिर लक्ष्मी सिंह गिरोह से है. सभी की गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटायी जा रही है. रिंकू ने पुलिस को बताया है कि बरामद हथियार टून्ना सिंह ने मुहैया करायी थी. एसपी ने कहा कि प्रिंस का कोई अापराधिक इतिहास नहीं है. आर्म्स एक्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी गयी है. मौके पर सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन