चक्रवाती तूफान से ओडिशा के मयूरभंज में दो व्यक्ति की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Updated at : 16 Mar 2026 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Cyclonic Storm

मयूरभंज में उठा चक्रवाती तूफान. फोटो: प्रभात खबर

Cyclonic Storm: ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है. तेज हवा से 100 से ज्यादा घरों के छप्पर उड़ गए. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. प्रशासन राहत कार्य में जुटा है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Cyclonic Storm: ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान और बारिश से 100 से ज्यादा घरों के छप्पर उड़ गए. रविवार की दोपहर में उठे तूफान से क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है. दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान टाटो गांव निवासी मालती महतो (50) और क्योंझर निवासी पुलिस नायक (45) के रूप में हुई है. चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. छह लोगों को गंभीर हालत में क्योंझर डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान से करंजिया ब्लॉक के कीया, कांकड़ा, पानपोशी और डुमरिया गांवों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है. तेज हवा ने पेड़ों और बिजली के खंभे को उखाड़ दिया. तेज हवा में एक ऑटो रिक्शा तालाब में गिर गया. तूफान और भारी बारिश की वजह से इलाके में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही. आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और आम जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें: सावधान! झारखंड में आज होगी ओलों की बारिश, 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मयूरभंज के करंजिया में आये चक्रवाती तूफान पर दुख जताया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और उनके परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. साथ ही, घायलों के मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया. मयूरभंज के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को मुफ्त पका भोजन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: होर्मुज की लहरों में मौत को छूकर आज वतन लौटेगा जमशेदपुर का अंश, पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे पापा-मम्मी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola