अनुगूल में वन विभाग की छापेमारी में गोलियों से भरी दो देसी बंदूकें जब्त

Updated:
विज्ञापन

अनुगूल में छापेमारी करने पहुंची वन विभाग की टीम.

अनुगूल के कतरपाली गांव में वन विभाग ने छापेमारी कर दो देसी बंदूकें और शिकार का सामान जब्त किया. आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

अनुगूल : अनुगूल वन मंडल में जरपाड़ा सेक्शन के कतरपाली गांव में दो घरों पर वन विभाग ने बुधवार को छापेमारी की और गोलियों से भरी दो देसी बंदूकें और जानवरों के शिकार में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें जब्त कीं. हालांकि इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

वन विभाग की टीम को देख भाग आरोपी

जानकारी के अनुसार, जरपाड़ा फॉरेस्टर माधव चंद्र नायक ने कतरपाली गांव के सुशील प्रधान और पति प्रधान के घरों पर छापा मारी. उन्हें खबर मिली थी कि यहां जानवरों का अवैध शिकार किया जा रहा है और उनका मांस बेचा जा रहा है. वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी फरार हो गये. वन विभाग की टीम ने इस छापेमारी के दौरान गोलियों से भरी दो देसी बंदूकें जब्त कीं और घरों से जानवरों के शिकार में इस्तेमाल होने वाला फंदा, शीशा, पोटास, गनपाउडर आदि जब्त किया. वन विभाग ने दोनों बंदूकें छेंडीपदा पुलिस स्टेशन को सौंप दी और इस बारे में केस दर्ज कर जांच में जुटा है. दूसरी ओर छेंडीपाड़ा पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से बंदूक रखने का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है. पुलिस और वन विभाग की टीम घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.

संबलपुर : बस ड्राइवर पर हमला और लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

संबलपुर जिले के बुर्ला थाना अंतर्गत सिकरीडी में बीआर स्टील रोड के एक सुनसान जगह पर मंगलवार की शाम एक बस ड्राइवर पर हमला किया गया और पैसे लूट लिये गये. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट चालान किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, अनुगूल टाउन थाना अंतर्गत मिश्रापाड़ा निवासी बाबुली पंडा (45) मंगलवार की शाम बीआर स्टील प्लांट से बस से वर्कर्स को छोड़कर लौट रहे थे. इसी दौरान खड़ियापाड़ा (संसिंघारी, बुर्ला) इलाके के अजय सतनामी उर्फ अजे (32) ने प्लांट से करीब एक किलोमीटर दूर एक सुनसान सड़क पर बस रोकी. ड्राइवर के गाड़ी से उतरने के बाद आरोपी अजय ने रंगदारी मांगी. जब ड्राइवर ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने उससे मारपीट की और उसकी जेब से 1000 रुपये छीन लिये. इस बारे में बीआर स्टील एंड पावर लिमिटेड के सिक्युरिटी ऑफिसर प्रकाश चंद्र मेशवा (43) ने बुर्ला थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से छीने गये 1000 रुपये बरामद कर लिये गये हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola