मोतिहारी के हरसिद्धि से अगवा व्यवसायी बगहा से बरामद
Updated at : 20 Jan 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा/हरसिद्धि : मोतिहारी पुलिस जिला के हरसिद्धि बाजार से अपहृत व्यवसायी रामबाबू सिंह को बगहा पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है. मोटर पार्ट्स एवं खाद व्यवसायी रामबाबू सिंह का अपराधियों ने चार दिन पहले अपहरण कर लिया था. उसे खैरपोखरा के पास स्थित सरेह से बरामद किया गया. एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने […]
विज्ञापन
बगहा/हरसिद्धि : मोतिहारी पुलिस जिला के हरसिद्धि बाजार से अपहृत व्यवसायी रामबाबू सिंह को बगहा पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है. मोटर पार्ट्स एवं खाद व्यवसायी रामबाबू सिंह का अपराधियों ने चार दिन पहले अपहरण कर लिया था. उसे खैरपोखरा के पास स्थित सरेह से बरामद किया गया. एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिसिद्धि बाजार से अपहृत
मोतिहारी के हरसिद्धि
व्यवसायी रामबाबू सिंह को अपराधियों ने खैरपोखरा सरेह में रखा है. सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष मो. अयूब के नेतृत्व में पुलिस ने जब छापेमारी की तो अपराधी व्यवसायी को छोड़कर फरार हो गये. रामबाबू सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी, 2018 की सुबह 5:30 बजे वह टहलने निकले थे. उसी समय चार अपराधी एक बोलेरो गाड़ी से आये और हथियार के बल पर मुझे गाड़ी में बैठा लिया. 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उक्त बोलेरो गाड़ी को बदल दिया और दूसरी गाड़ी से मुझे कहा ले गये ज्ञात नहीं हुआ.
लेकिन जाने के रास्ते में एक बड़ा पुल मिला था वह कौन पुल है मैं नहीं जानता हूं. मुझे चार दिन के दौरान खाने में सिर्फ बिस्कुट दिया गया. इस बीच मुझे दो दिन एक कमरे में रखा गया जब कि दो दिन गन्ने की खेत में. एसपी ने बताया कि इस छापेमारी में थानाध्यक्ष मो. अयूब तथा उनके सुरक्षा बल व चौकीदार बृजेश कुमार शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




