छात्रों ने डीइओ कार्यालय में की तालाबंदी, हंगामा
Updated at : 20 Jan 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

एआइएसफ के छात्रों व कर्मियों के बीच हुई नोंकझोक दुर्व्यवहार करनेवाले कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग मोतिहारी : छह सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन करने डीइओ कार्यालय शुक्रवार को आंदोलन करने पहुंचे एआइएसएफ छात्रों व कर्मियों के बीच नोंक-झोक हुई. यह घटना उस समय हुई जब छात्र डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर रहे थे. […]
विज्ञापन
एआइएसफ के छात्रों व कर्मियों के बीच हुई नोंकझोक
दुर्व्यवहार करनेवाले कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग
मोतिहारी : छह सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन करने डीइओ कार्यालय शुक्रवार को आंदोलन करने पहुंचे एआइएसएफ छात्रों व कर्मियों के बीच नोंक-झोक हुई. यह घटना उस समय हुई जब छात्र डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार्यालय कर्मियों के द्वारा डीपीओ स्थापना कार्यालय में तालाबंदी करने से मना किया गया, जिस पर कार्यालय कर्मियों एवं छात्रों के बीच नोंक-झोक हुई. हालांकि, एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष कुंदन मिश्रा ने डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्यालय कर्मियों द्वारा अचानक हमला बोल देने का आरोप लगाया है. जिलाध्यक्ष का कहना है कि गुरुवार को ही डीइओ इफ्तेखार अहमद को तालाबंदी की सूचना दी गयी थी.
फिर भी डीइओ अपने कार्यालय में नहीं थे. छात्रों पर हुए हमले का जवाब डीइओ को देना होगा तथा दुर्व्यवहार करनेवाले कर्मियों को बर्खास्त करना होगा अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन होगा. एआइएसफ के पवन सिंह ने बताया कि डीइओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है.सुधार की मांग करने पर हमला कर दिया गया. बता दे कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एआइएसएफ के कार्यकर्ता डीइओ कार्यालय पहुंचे थे, जहां तालाबंदी के दौरान कर्मियों व छात्रों में नोंक-झोक हुई. मौके पर कोषाध्यक्ष चंद्रभूषण तिवारी, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, मुन्ना कुमार, मंजीत कुमार, संजय कुमार, सोनू कुमार, रंजन कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे.
मैं कार्यालय से बाहर हूं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में. इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
इफ्तेखार अहमद, डीइओ, पूर्वी चंपारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




