ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से एक लाख रुपये समेत बाइक लूटी

ताजपुर : थाना क्षेत्र के गद्दोपुर रोड में पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर किराना दुकानदार सह ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से अपाची बाइक एवं एक लाख रुपया लूट ली.सूचना मिलने पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. […]
ताजपुर : थाना क्षेत्र के गद्दोपुर रोड में पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर किराना दुकानदार सह ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से अपाची बाइक एवं एक लाख रुपया लूट ली.सूचना मिलने पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामपुर महेशपुर पंचायत के सलेमपुर निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र सुनील सिंह सलेमपुर चौक पर किराना दुकान एवं आईडीएफसी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. ताजपुर बाज़ार से कलेक्शन कर घर सलेमपुर लौट रहे थे. इसी बीच घटनाअस्थल के समीप अपरिधियों ने घटना को अंजाम दिया. लूटी गयीअपाची का नंबर बी आर33जेड 1624 बताया गया है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




