बेपटरी हुई टावर वैगन, मंडल ने मांगी ज्वाइंट जांच रिपोर्ट

Updated at : 18 Jan 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
बेपटरी हुई टावर वैगन, मंडल ने मांगी ज्वाइंट जांच रिपोर्ट

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के कपरपुरा स्टेशन पर मंगलवार की रात्रि टावर वैगन का पहिया रेल पटरी से उतर गया. घटना के बाद रेलवे परिचालन सेक्सन के हड़कंप मच गयी. स्टेशन के पैनल ड्यूटी पर तैनात एएसएम ने इसकी सूचना समस्तीपुर मंडल कंट्रोल को दी. निर्देश के बाद आनन-फानन में इंजीनियरिंग टीम को बेपटरी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के कपरपुरा स्टेशन पर मंगलवार की रात्रि टावर वैगन का पहिया रेल पटरी से उतर गया. घटना के बाद रेलवे परिचालन सेक्सन के हड़कंप मच गयी. स्टेशन के पैनल ड्यूटी पर तैनात एएसएम ने इसकी सूचना समस्तीपुर मंडल कंट्रोल को दी. निर्देश के बाद आनन-फानन में इंजीनियरिंग टीम को बेपटरी हुई टावर बैगन को ठीक करने के लिए घटना स्थल रवाना किया गया. लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मुजफ्फरपुर से एआरटी मशीन मंगायी गयी. सुबह करीब छह बजे एआरटी मशीन की मदद से टावर बैगन के चक्का को पटरी पर चढ़ाया गया. घटना लुप लाइन संख्या पांच से एक नंबर लाइन में लाने के दौरान होना बताया जाता है.

टावर बैगन को कार्य के लिए दूसरे जगह ले जाया जा रहा था. इसी बीच लाइन संख्या पांच से चलने के क्रम में ही टावर बैगन का अगला पहिया बेपटरी हो गयी. अगर यह घटना मेन ब्लॉग में होती तो परिचालन पर बुरा असर पड़ता. विभागीय जानकार की माने तो टावर बैगन डिरेलमेंट को मंडल परिचालन प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है.
मामले में दोषी पर कार्रवाई के आदेश सीनियर डीओएम ने दी है. मंडल स्तर से जांच के लिए टीम बनायी गयी है. जिसमें इंजीनियरिंग व परिचालन सेल के अधिकारियों को जांच कर ज्वाइंट रिपोर्ट देना का निर्देश दिया गया है. जिसके आधार पर जिम्मेवारी तय करते हुए मामले में दोषी रेल कर्मी पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन