तीन दिनों तक सुबह में जारी रहेगा कोल्ड-डे का कहर

Updated at : 17 Jan 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों तक सुबह में जारी रहेगा कोल्ड-डे का कहर

तीन किमी रफ्तार से चलेगी पछिया हवा मोतिहारी : अगले दो से तीन दिनों में देर सुबह तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, दोपहर के समय सूर्य का प्रकाश मिलने और आसमान साफ होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों के बाद मौसम में और सुधार होने का अनुमान है. दिन […]

विज्ञापन

तीन किमी रफ्तार से चलेगी पछिया हवा

मोतिहारी : अगले दो से तीन दिनों में देर सुबह तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, दोपहर के समय सूर्य का प्रकाश मिलने और आसमान साफ होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों के बाद मौसम में और सुधार होने का अनुमान है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. उत्तर बिहार के जिलों में सुबह में हल्का कुहासा रहेगा. तराई तथा मैदानी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कुहासा लग सकता है. औसतन तीन से पांच किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी.
आम-लीची, गेहूं, मक्का, आलू फसल बचाव के लिए सुझाव
कम तापमान के कुप्रभाव से फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें. अगर पत्तियों पर रोग के धब्बे दिखायी दे तो मैंकोजेब दवा का दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बना कर छिड़काव करें. मौसम विभाग के अधिकारी ए सत्तार के अनुसार आम व लीची के बागों में किसान बुआई न करें. ऐसा करने से पेड़ों में पुष्पन व फलन की क्रिया प्रभावित होगी. सिंचाई करने पर पौधों में फलों की जगह नये पत्ते निकल आयेंगे. मक्का के फसल के किसान आवश्यकतानुसार सिंचाई करें. सिंचाई के बाद 25-30 किलोग्राम नेत्रजन प्रति हेक्टेयर प्रयोग करें.
राई सरसों में सफेद रतुआ पर रोक के लिए मैन्कोजेब दवा दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर मौसम साफ रहने पर छिड़काव करें. आलू फसल का नियमित निरीक्षण करें.
झुलसा रोग का प्रकोप दिखायी दे तो बचाव के लिए रिडोमिल नामक दवा का 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें. विलंब से बोयी गयी फसल को निर्धारित समय पर सिंचाई करें. चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार (बथुआ) के अधिकता होने पर 2.4 डी. सोडियन व लवण प्रति हेक्टेयर एक किग्रा तथा वन गेहूं एवं जंगली जई से आक्रांत फसल वाले खेत में क्लोडिनोंफॉप (टॉपिक व झटका) सात ग्राम सक्रिय तत्व 400 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन