बेबी देवी की मदद को उठ रहे कई हाथ

रक्सौल : 11 जनवरी को शहर के कोइरिया टोला में सड़क हादसे का शिकार बेबी देवी की मदद के लिए कई लोग सामने आने लगे है. प्रभात खबर के द्वारा 15 जनवरी के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशन के बाद कई संगठनों ने इस बेबस परिवार के मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया […]
रक्सौल : 11 जनवरी को शहर के कोइरिया टोला में सड़क हादसे का शिकार बेबी देवी की मदद के लिए कई लोग सामने आने लगे है. प्रभात खबर के द्वारा 15 जनवरी के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशन के बाद कई संगठनों ने इस बेबस परिवार के मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. इस बीच मंगलवार को युवा जन कल्याण संगठन के द्वारा दूसरी बार पीड़ित परिवार को उनकी जरूरत के हिसाब से ब्लड डोनेट किया गया तथा नकद पैसा देकर भी आर्थिक सहयोग किया गया.
इस दौरान संगठन के सदस्य व पटना हाइकोर्ट के वकील अंशुमान सिंह के द्वारा दी गयी पांच हजार की राशि तथा संगठन के लोगों के द्वारा जमा की गयी चार हजार रुपये की राशि सहित कुल नौ हजार रुपये का सहयोग किया गया. वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा बेबी देवी के इलाज में सहयोग के लिए तीन यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड भी दिया गया है.
यहां बता दे कि युवा जनकल्याण संगठन ने पूर्व में भी 5100 रुपये का सहयोग किया था. मौके पर संगठन के अध्यक्ष जियाउल हक, सैफुल आजम, अजीजुल हक, विजय शर्मा, गुड्डू मियां, प्रदीप कुमार, तबरेज आलम, आलोक पांडेय, मो. मुसर्रफ, मो. अलि सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




