पुरानी रंजिश में तीन लोगों को पीट किया घायल

Updated at : 16 Jan 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में तीन लोगों को पीट किया घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पतौरा कसबा टोला के रामचंद्र पासवान को पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया गया. बचाने गये उसके भाई व भाभी के साथ भी मारपीट की.घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर रामचंद्र ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पतौरा कसबा टोला के रामचंद्र पासवान को पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया गया. बचाने गये उसके भाई व भाभी के साथ भी मारपीट की.घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर रामचंद्र ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था.

इस दौरान लव पासवान, रामअयोध्या पासवान,सुमन पासवान, राहुल पासवान, संदीप पासवान ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. उसने आगे बताया है कि उक्त सभी ने शनिवार को उसके पुत्र उपेंद्र पासवान को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया था. केस करने पर नाराज होकर मारपीट की. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन