दो घरों से 7.5 लाख की चोरी
Updated at : 09 Jan 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

गायत्री नगर में 60 हजार रुपये कैश व आभूषण की चोरी राजेंद्र नगर में छह लाख का आभूषण किया गायब मोतिहारी : नगर व छतौनी इलाके में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. शहर के गायत्री नगर मुहल्ला में प्रेमचंद्र प्रसाद गुप्ता के घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित करीब डेढ़ […]
विज्ञापन
गायत्री नगर में 60 हजार रुपये कैश व आभूषण की चोरी
राजेंद्र नगर में छह लाख का आभूषण किया गायब
मोतिहारी : नगर व छतौनी इलाके में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. शहर के गायत्री नगर मुहल्ला में प्रेमचंद्र प्रसाद गुप्ता के घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली. वहीं छतौनी के राजेंद्र नगर में आदित्य अभिषेक के मकान का ताला तोड़ करीब छह लाख की संपत्ति गायब कर दी.
घटना को लेकर दोनों गृहस्वामियों ने संबंधित थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. गायत्री नगर के प्रेमचंद्र ने पुलिस को बताया है कि चार जनवरी को घर में ताला बंदकर सपरिवार पैतृक गांव पहाड़पुर के पंडितपुर गया. इस दौरान चोरों ने ताला तोड़ 60 हजार कैश, दो भर के सोने का आभूषण, चांदी का पायल, डिजिटल कैमरा गायब कर दिया. वहीं राजेंद्र नगर के आदित्य अभिषेक पुलिस को बताया है कि घर में ताला बंद कर मां का इलाज कराने पटना गया था. इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ करीब छह लाख का आभूषण व एटीएम कार्ड चोरी कर ली.
पड़ोसियों ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी. वापस आया तो देखा कि मेन गेट से लेकर सभी कमरे का ताला टूटा था. आलमीरा से सोने की चेन, हार, अंगूठी, टाॅप्स, झुमका, बाली, चांदी का पाजेब, पांच पीस चांदी का सिक्का, चांदी का हंसुली, चांदी का हार सेट,बाला सहित छह लाख का आभूषण गायब था. नगर व छतौनी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द चोर गिरोह की पहचान कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




