घर आए मेहमानों को करें इंप्रेस, झटपट बनाएं ये इंस्टेंट स्नैक्स

Updated:
विज्ञापन
Instant Snacks Recipe

Instant Snacks Recipe (AI generated image)

Instant Snacks Recipe Ideas for Guests: घर आए मेहमानों के लिए मिनटों में बनाना चाहते हैं कुछ टेस्टी स्नैक्स तो यहां दिए गए रेसिपीज आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Instant Snacks Recipe Ideas for Guests: अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाएं और समझ न आए कि झटपट क्या बनाया जाए, तो कुछ इंस्टेंट स्नैक्स की रेसिपी बहुत काम आती हैं. कम समय में बनने वाले ये स्नैक्स स्वादिष्ट भी होते हैं और मेहमानों को भी बेहद पसंद आते हैं. आप इस आर्टिकल की मदद से मेहमानों को सर्व करने  कुछ जल्दी बन जाने वाले स्नैक्स बनाने का आइडिया ले सकते हैं. 

मसाला पॉपकॉर्न 

मसाला पॉपकॉर्न एक बहुत ही आसान और झटपट बनने वाला स्नैक्स है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पॉपकॉर्न को पॉप कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा बटर या घी डालें और ऊपर से नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. मसाला पॉपकॉर्न कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है और चाय के साथ सर्व करने के लिए परफेक्ट होता है. 

चीज सैंडविच 

चीज सैंडविच भी मेहमानों के लिए टेस्टी स्नैक्स है. इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाएं और उसमें चीज स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. चाहें तो इसमें टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं. ऊपर से थोड़ा सा नमक और काली मिर्च छिड़ककर दूसरी ब्रेड से कवर करें और तवे या सैंडविच मेकर में हल्का क्रिस्प होने तक सेंक लें. 

पनीर पकौड़ा 

पनीर पकौड़ा बनाने के लिए बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और थोड़ा सा अजवाइन डालकर घोल तैयार करें. पनीर के टुकड़ों को इस घोल में डुबोकर गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. गरमा-गरम पनीर पकौड़े को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. 

कॉर्न चाट

कॉर्न चाट बहुत जल्दी बन जाने वाला स्नैक्स है. इसके लिए उबले हुए स्वीट कॉर्न में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालें. फिर इसमें नमक, चाट मसाला, नींबू का रस और थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. 

वेज कटलेट  

वेज कटलेट बनाने के लिए उबले हुए आलू को कद्दूकस की हुई गाजर, मटर, बीन्स और मसाले मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है. इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटा जाता है और फिर तवे पर या तेल में हल्का फ्राई किया जाता है. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट वेज कटलेट चटनी या सॉस के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: एक चुटकी में बढ़ेगा स्वाद, घर पर बनाएं पंकज भदौरिया स्टाइल ब्लैक चाट मसाला

यह भी पढ़ें: बिना गैस के भी बन सकता है स्वादिष्ट खाना, ट्राई करें ये 5 चीजें

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola