पहले कभी नहीं देखा होगा संजू का ऐसा अंदाज, अवॉर्ड शो की वैभव की मिमिक्री

Updated at : 16 Mar 2026 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Sanju Samson Mimics Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन, Pic- Screenshot/Viral Video

Sanju Samson Mimics Vaibhav Suryavanshi: बीसीसीआई के नमन अवार्ड्स 2026 में संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करके सबको हंसा दिया. संजू ने बताया कि कैसे 14 साल के वैभव ने कोच राहुल द्रविड़ को बिल्कुल बेखौफ अंदाज में अपने गेम प्लान का जवाब दिया था. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

विज्ञापन

Sanju Samson Mimics Vaibhav Suryavanshi: बीसीसीआई के नमन अवार्ड्स 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मंच पर सबका ध्यान खींच लिया. नई दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में सैमसन ने अपनी टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की शानदार मिमिक्री की. संजू ने बिल्कुल 14 साल के वैभव वाले अंदाज और हाव भाव में बात करते हुए पूर्व कोच राहुल द्रविड़ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. सैमसन की इस एक्टिंग को देखकर वहां बैठे राहुल द्रविड़ समेत सारे खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

मिमिक्री करके संजू ने सुनाया मीटिंग का किस्सा

संजू सैमसन ने मंच से बताया कि आईपीएल 2025 में मैच से पहले टीम मीटिंग चल रही थी. राहुल द्रविड़ चाहते थे कि वह युवा वैभव को कुछ सलाह दें और उनका गेम प्लान समझें. द्रविड़ ने वैभव को अपने पास बुलाया और पूछा कि मैच को लेकर उनका प्लान क्या है. इसके बाद संजू ने अपनी आवाज बदलकर बिल्कुल वैभव के तरीके से बोलना शुरू किया. संजू ने दिखाया कि कैसे वैभव ने बिना किसी डर के बहुत ही सीधे तरीके से कोच को अपना जवाब दिया था.

पहला मिला तो पहला ही उड़ा देंगे

सैमसन ने वैभव की नकल करते हुए बताया कि उसने द्रविड़ से कहा था कि कुछ नहीं सर, बस खेलेंगे… अगर हमें पहला मिला, तो पहला ही उड़ा देंगे. सैमसन ने हंसते हुए कहा कि वैभव का यह बात कहने का तरीका बिल्कुल ऐसा था मानो वह मैदान में क्रिकेट नहीं बल्कि घर पर कोई वीडियो गेम खेलने जा रहे हों. संजू की इस मिमिक्री ने पूरे कार्यक्रम को मजेदार बना दिया. वैभव की यह बेखौफ बात सुनकर द्रविड़ भी उस समय हैरान रह गए थे.

द्रविड़ के सामने सच साबित की अपनी बात

इस किस्से का सबसे खास हिस्सा यह रहा कि वैभव ने द्रविड़ से जो कहा था, उसे मैदान पर सच कर दिखाया. आईपीएल में अपने पहले मैच में जब वैभव बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके सामने अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर थे. वैभव ने बिल्कुल दबाव नहीं लिया और शार्दुल की पहली ही गेंद पर कवर के ऊपर से एक जोरदार छक्का जड़ दिया. अपने पहले ही शॉट से वैभव ने साबित कर दिया कि वह दबाव में भी खुलकर खेलना जानते हैं.

कम उम्र में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

राजस्थान की टीम ने मेगा ऑक्शन में इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. वैभव 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू करके सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 38 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में भी उनका खेल बहुत ही शानदार रहा.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026 से पहले वैभव का खुलासा, 6 सिक्स नहीं इस महारिकॉर्ड पर निगाह

शुभमन गिल और मंधाना ने पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता, 2025 में किया था कमाल

युवा खिलाड़ियों ने अच्छा खेला, न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद केशव महाराज का बयान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola