घर का ताला तोड़ नकद सहित लाखों की चोरी

Updated at : 09 Jan 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ नकद सहित लाखों की चोरी

तुरकौलिया (मोतिहारी) : रघुनाथपुर ओपी के वार्ड नंबर पांच में कन्हैया साह के घर चोरों ने घर व गोदरेज का ताला तोड़ नकद सहित लाखों के आभूषण चोरी कर ली. चोरी गयी सामान में एक लाख नकद, आभूषण व एक दर्जन कीमती साड़ियां शामिल है. चोरी की घटना के करीब 12 घंटे बाद लोगों ने […]

विज्ञापन

तुरकौलिया (मोतिहारी) : रघुनाथपुर ओपी के वार्ड नंबर पांच में कन्हैया साह के घर चोरों ने घर व गोदरेज का ताला तोड़ नकद सहित लाखों के आभूषण चोरी कर ली. चोरी गयी सामान में एक लाख नकद, आभूषण व एक दर्जन कीमती साड़ियां शामिल है. चोरी की घटना के करीब 12 घंटे बाद लोगों ने घटना में शामिल धीरज नामक चोर को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया धीरज नामक चोर मोतिहारी शहर के मिस्काॅट मोहल्ले का रहनेवाला है, जो रघुनाथपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था.

मामले को लेकर कन्हैया साह ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. ओपी थानाध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि उसका बैक ग्राउंड चोरी के मामले से जुड़ा है. प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन