अब मरीजों को मिलेगी इंटरनल ऑक्सीजन व बिजली की सुविधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2018 4:58 AM
मोतिहारी : 52 लाख की आबादी वाले पूर्वी चंपारण जिले में स्वास्थ्य सेवा को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की कवायद तेज हो गयी है. मरीजों को गर्म भोजन के साथ साफ कपड़े मिनटों में उपलब्ध करायी जायेगी. नया ओपीडी भवन निर्माण के साथ थ्री फ्लोर का आइसीयू व ऑपरेशन थियेटर निर्माण के साथ विशेष […]
मोतिहारी : 52 लाख की आबादी वाले पूर्वी चंपारण जिले में स्वास्थ्य सेवा को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की कवायद तेज हो गयी है. मरीजों को गर्म भोजन के साथ साफ कपड़े मिनटों में उपलब्ध करायी जायेगी. नया ओपीडी भवन निर्माण के साथ थ्री फ्लोर का आइसीयू व ऑपरेशन थियेटर निर्माण के साथ विशेष केयर यूनिट भी बनेगा.
सभी यूनिट एक-दूसरे से जुड़ेंगे ताकि ऑपरेशन के बाद मरीजों को ट्रॉली से समतल सीढ़ीनुमा रास्ते से वार्ड में पहुंचाया जा सके. मरीजों को बेड पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिले. इसके लिए इंटरनल ऑक्सीजन गैस पाइप व अंडरग्राउंड बिजली कनेक्शन की सुविधा देकर सदर अस्पताल को तारमुक्त कर दिया जायेगा. विकास के लिए 11 कार्ययोजना पर केंद्र सरकार द्वारा 10 करोड़ 15 लाख की राशि स्वीकृत कर खर्च भी निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










