चालक को नशीला बिस्कुट खिला ऑटो लेकर फरार हुए अपराधी

Updated at : 01 Dec 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
चालक को नशीला बिस्कुट खिला ऑटो लेकर फरार हुए अपराधी

मोतिहारी : नशाखुरानी गिरोह के बदमाशों ने चालक को बिस्कुट में नशा खिला ऑटो लूट लिया. बेहोशी की हालत में चालक छतौनी चौक पर मिला. पुलिस ने उसे उठा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. गुरुवार को ऑटो चालक को होश आया. वह चकिया थाने के तरनिया गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि मंगलवार […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नशाखुरानी गिरोह के बदमाशों ने चालक को बिस्कुट में नशा खिला ऑटो लूट लिया. बेहोशी की हालत में चालक छतौनी चौक पर मिला. पुलिस ने उसे उठा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. गुरुवार को ऑटो चालक को होश आया. वह चकिया थाने के तरनिया गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि मंगलवार को चकिया के हरपुर रेलवे फाटक के पास ऑटो लेकर खड़ा था. इस दौरान दो लोग उसके पास पहुंचे और मोतिहारी जाने के लिए आठ सौ रुपये में ऑटो भाड़ा किया.

कहा कि मोतिहारी से कुछ समान खरीद फिर वापस आना है. दोनों व्यक्ति को लेकर सलमान छतौनी चौक पहुंचा. एक व्यक्ति ऑटो से उतर समान खरीदने बाजार की तरफ गया, जबकि एक व्यक्ति ऑटो में बैठा रहा. करीब 20 मिनट बाद वह बिस्कुट निकला खाने लगा. उसी पॉकेट से एक बिस्कुट निकाल सलनाम को भी खाने को दिया.आधा बिस्कुट खाने के बाद सलामन बेहोश हो गया,

उसके बाद उसे जब होश आया तो अपने को सदर अस्पताल में भर्ती पाया.उसने आगे बताया कि दोनों बदमाश बिस्कुट में नशा मिला खिला बेहोश होने पर उसकी महिंद्रा अल्फा ऑटो लेकर फरार हो गये. ऑटो का नंबर बीआर05पीए/6678 है.घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए छतौनी थाना भेजा जायेगा. बताते चले कि उक्त ऑटो सलमान का था, जिसे चलाकर रोजी-रोटी कमाता था.

बेहोशी की हालत में छतौनी चौक पर मिला चालक
पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, आया होश
चकिया के तरनिया गांव का रहने वाला है चालक
भाड़ा पर ऑटो ले बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
होश आने पर चालक ने पुलिस कैंप में दिया आवेदन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन