एचआइवी : पटना के बाद मोतिहारी दूसरे नंबर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 6:29 AM
मोतिहारी : चंपारण एचआइवी के मामले में हाइरिस्क जोन बन रहा है. बिहार में पटना के बाद चंपारण इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है. एंटी रेट्रो भायल थेरेसी सेंटर (एआरटीसी) के अनुसार, चंपारण में एचआइवी पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और करीब छह हजार हो गयी है. इसमें […]
मोतिहारी : चंपारण एचआइवी के मामले में हाइरिस्क जोन बन रहा है. बिहार में पटना के बाद चंपारण इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है. एंटी रेट्रो भायल थेरेसी सेंटर (एआरटीसी) के अनुसार, चंपारण में एचआइवी पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और करीब छह हजार हो गयी है. इसमें चार हजार 34 मरीज दवा ले रहे हैं. 919 ऐसे मरीज हैं जिनका रजिस्ट्रेशन तो हुआ है लेकिन अपना इलाज किसी दूसरी जगह करा रहे हैं. एक हजार ऐसे मरीज हैं जो विभिन्न लैब में अपनी जांच कराने के बाद लोक लाज के कारण निजी अस्पतालों में करा रहे हैं. बता दें कि पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के मरीजों के इलाज के लिए मोतिहारी में केंद्र खोला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










