बेला में व्यवसायी के घर डाका, तीन लाख की संपत्ति लूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2017 4:41 AM
बेला/परिहार (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार में रविवार की देर रात डकैतों ने टेंट व्यवसायी मनोज नायक के घर को निशाना बनाया. डेढ़ दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी के घर में घुस कर 50 हजार नकद, सात भर के सोने के जेवरात, चांदी की पायल, मोबाइल, एटीएम कार्ड, जमीन व बाइक के कागजात […]
बेला/परिहार (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार में रविवार की देर रात डकैतों ने टेंट व्यवसायी मनोज नायक के घर को निशाना बनाया. डेढ़ दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी के घर में घुस कर 50 हजार नकद, सात भर के सोने के जेवरात, चांदी की पायल, मोबाइल, एटीएम कार्ड, जमीन व बाइक के कागजात लूट लिये.
विरोध करने पर व्यवसायी की पत्नी रेखा देवी, पुत्री सोनाली (10) व पुत्र सुमन कुमार (छह) को जम कर पीटा. करीब 35 मिनट तक लूटपाट करने के बाद डकैत उत्तर व पूरब दिशा की ओर निकल भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










