डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित

Updated at : 28 Nov 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित

छोटू हत्याकांड. हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता मोतिहारी : कांग्रेस नेता के पुत्र की हत्या के विरोध में मोतिहारी बंद का प्रभावी असर दिखा. इस दौरान प्रधानपथ, छतौनी, जानपुल, ज्ञानबाबू चौक, बलुआ आदि में बंद समर्थकों ने घुमकर दुकानें बंद करायीं. अधिकांश इलाकों में स्वत: सर्फूत दुकानें बंद रहीं. […]

विज्ञापन

छोटू हत्याकांड. हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता

मोतिहारी : कांग्रेस नेता के पुत्र की हत्या के विरोध में मोतिहारी बंद का प्रभावी असर दिखा. इस दौरान प्रधानपथ, छतौनी, जानपुल, ज्ञानबाबू चौक, बलुआ आदि में बंद समर्थकों ने घुमकर दुकानें बंद करायीं. अधिकांश इलाकों में स्वत: सर्फूत दुकानें बंद रहीं. सर्राफा बाजार बंदी के कारण शादी विवाह के मौसम में खरीदारी करने आये लोगों को वापस लौटना पड़ा. कपड़ा व किराना दुकान भी प्रभावी ढंग से बंद रहा. सुबह नौ बजे के बाद शाम तक लोग चाय को तरस गये. पान के शौकीन को कचहरी का सफर तय करना पड़ा,
जहां दुकानें बंद थीं. चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार, कपड़ा, किराना व स्वर्ण व्यवसायी बंद रहने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ. बता दें कि पूर्वी चंपारण में स्वर्ण व कपड़ा का मुख्य मंडी मोतिहारी है. यहां अरेराज ढाका, सुगौली, चकिया, पकड़ीदयाल आदि तक के लोग लग्न में खरीदारी करने आते हैं. चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने बताया कि इन बाजारों को कुल मिलाकर करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ. उन्होंने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त और कड़ी करने की मांग उठायी.
आज आयेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरीय कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह मंगलवार को मोतिहारी आयेंगे. इस दौरान वे अपराधियों के गोली के शिकार छोटू जायसवाल के परिजनों से मिलेंगे. मृतक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुनमुन जायसवाल का पुत्र है. इसकी हत्या शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसकी जानकारी कांग्रेस नेता मुमताज अहमद ने दी.
अपराधियों के आने की सूचना पर नाकेबंदी : मधुबन. अपराधियों के आने की सूचना पर पुलिस ने कई जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. क्षेत्र के मधुबन-शिवहर पथ के कृष्णानगर चौक, पकड़ीदयाल पथ, तेतरिया रोड व चकिया रोड में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि, इस दौरान पुलिस को कुछ सफलता हाथ नहीं लग पायी. पुलिस सूत्रों के अनुसार मधुबन के रास्ते अपराधियों के गुजरने की सूचना पर पुलिस एक टीम थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर छापेमारी भी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के रूटीन वर्क के तहत यह कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन