इंटर व बीए के छात्र हैं सभी अपराधी

कामयाबी. बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत चार धराये, चोरी की बाइक जब्त मोतिहारी : नगर भवन परिसर से रविवार की रात बाइक चोरी करते एक बदमाश पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब दस हजार […]
कामयाबी. बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत चार धराये, चोरी की बाइक जब्त
मोतिहारी : नगर भवन परिसर से रविवार की रात बाइक चोरी करते एक बदमाश पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब दस हजार कैश, चार मोबाइल, चाबी व बाइक के लॉक का सेट व कोचिंग का आइकार्ड बरामद हुए हैं. गिरफ्तार चारों बदमाश इंटर व बीए के छात्र हैं, जो लॉज में रहकर शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ते हैं. लगे हाथ बाइक भी चोरी करते हैं. पूछताछ में बदमाशों ने एसपी ऑफिस कार्यालय गेट से चार व शहर की विभिन्न जगहों से 18 बाइकों की चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है.
वहीं नेपाल में चोरी की बाइक बेचने का खुलासा किया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार बताया कि गिरफ्तार बाइक चोरों ने गिरोह के दर्जनभर बदमाशों का नाम बताया है. उनके घर छापेमारी भी की गयी, लेकिन सभी फरार थे. उनकी गिरफ्तारी व चोरी की बाइक रिकवर करने के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
बता दें कि नगर भवन परिसर में रविवार को मोतिहारी महोत्सव का आयोजन था. उसमें मुफस्सिल थाना के मधुबनीघाट निवासी सुड्डू कुमार बाइक नंबर बीआर05डी/0636 से आया था. इस दौरान एक बदमाश उसकी बाइक चोरी कर भागते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ नगर पुलिस को सौंप दिया. नगर पुलिस ने पकड़े गये बदमाश की निशानदेही पर गिरोह के सरगना समेत तीन बाइक चोरों को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार, दारोगा विजय कुमार सिन्हा, नागेंद्र सहनी, जितेंद्र कुमार सुमन समेत अन्य शामिल थे. इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी.
दो तस्कर गिरफ्तार
पहाड़पुर. गुप्त सूचना के आधार पर इंगलिश-मटियरिया मुख्य सड़क पर कमालपिपरा गांव के पास पुलिस ने रविवार की रात्रि तीन मवेशियों (भैसा) के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. अन्य तस्कर भागने में सफल रहे. बरामद मवेशियों को पुलिस ने मटियरिया काजी हाउस भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गोविंदगज थाना रढ़िया गांव निवासी रुस्तम अली व मलाही टोला गांव निवासी सोगल नट है. दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




