चाकूबाजी में तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2017 6:02 AM
मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल मुहल्ला में पारिवारिक विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट व चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में प्रदीप वर्मा, उसकी पत्नी सोनी कुमारी व अदीप वर्मा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों भाइयों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]
मोतिहारी : शहर के बलुआ टाल मुहल्ला में पारिवारिक विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट व चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में प्रदीप वर्मा, उसकी पत्नी सोनी कुमारी व अदीप वर्मा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों भाइयों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रदीप ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार की शाम घर में था. इस दौरान अदीप चार अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज की. विरोध करने पर लोहे की रॉड से मार घायल कर दिया.
बचाने आयी पत्नी सोनी पर भी जानलेवा हमला किया. गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. वहीं अदीप ने पुलिस को बताया है कि घर में बिजली का वायरिंग करा रहा था. इस दौरान प्रदीप वर्मा, उसकी पत्नी सोनी कुमारी व पुत्र उज्ज्वल दीप घर में घुस गाली गलौज व मारपीट की. इस दौरान उज्ज्वल ने हत्या की नियत से चाकू मार घायल कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










