चाकूबाजी में दो घायल

Updated at : 17 Nov 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी में दो घायल

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ले में चाकूबाजी व मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चिरैया निवासी सब्जी विक्रेता नवीन कुमार ने पुलिस को बताया है कि मिलन चौक पर उसकी सब्जी की दुकान है. गंगा पटेल ने उसकी दुकान से उधार […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ले में चाकूबाजी व मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चिरैया निवासी सब्जी विक्रेता नवीन कुमार ने पुलिस को बताया है कि मिलन चौक पर उसकी सब्जी की दुकान है. गंगा पटेल ने उसकी दुकान से उधार सब्जी खरीदा था. पैसा मांगने पर गंगा पटेल व उसका पुत्र गौतम कुमार ने बेल्ट से मार सिर फोड़ दिया. गले से सोने का लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है.वहीं गौतम कुमार ने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था.

इस दौरान नवीन कुमार सात-आठ लोगों के साथ दरवाजे पर पहुंच 50 हजार की रंगदारी मांगी. विरोध करने पर चाकू मार घायल कर दिया.पॉकेट से 20 हजार कैश व गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन