प्रेमिका का दूसरा आशिक गिरफ्तार

Updated at : 12 Nov 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका का दूसरा आशिक गिरफ्तार

संदीप हत्याकांड. सीडीआर से मिला सुराग मोतिहारी : नगर पुलिस ने बंजरिया के सिंघिया हिवन निवासी संदीप हत्याकांड में उसकी प्रेमिका के दूसरे आशिक नीलकमल को शुक्रवार रात छापेमारी कर धर दबोचा. अबतक चार लोग पुलिस हिरासत में है, जिसमें संदीप की प्रेमिका सहित उसकी बहन व भाई मुन्ना आलम है. पुलिस ने संदीप सहित […]

विज्ञापन

संदीप हत्याकांड. सीडीआर से मिला सुराग

मोतिहारी : नगर पुलिस ने बंजरिया के सिंघिया हिवन निवासी संदीप हत्याकांड में उसकी प्रेमिका के दूसरे आशिक नीलकमल को शुक्रवार रात छापेमारी कर धर दबोचा. अबतक चार लोग पुलिस हिरासत में है, जिसमें संदीप की प्रेमिका सहित उसकी बहन व भाई मुन्ना आलम है. पुलिस ने संदीप सहित उसकी प्रेमिका व परिजनों के तमाम मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला है. कॉल डिटेल से स्पष्ट हो रहा है कि संदीप हत्याकांड में उसकी प्रेमिका व परिजनों का हाथ है,
क्योंकि संदीप के घर से निकलने के पहले व बाद तक उसके मोबाइल पर उसकी प्रेमिका व परिजनों का दर्जनों कॉल है. संदीप से उसकी प्रेमिका ने मोबाइल से बात तो की है, साथ में प्रेमिका के परिजनों से भी उसकी लगातार बातचीत होने का प्रमाण कॉल डिटेल से मिला है. आरोपित मंजूर आलम,प्रेमिका रेहाना खातून सहित उसके एक भाई का मोबाइल नंबर कॉल डिटेल में मिला है. इधर संदीप घर पर मोबाइल छोड़ बाहर गया था तो उसके मोबाइल पर रेहाना व उसके परिवार वालों के आनेवाला कॉल संदीप के परिजनों ने रिसीव कर बातचीत की. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि छानबीन में सारे साक्ष्य उसकी प्रेमिका व परिजनों के खिलाफ मिले है. इससे साफ होता है कि प्रेम-प्रसंग में हत्या की गयी है. मंजूर आलम व उसके पुत्र की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है.
पुलिस ने संदीप के मोबाइल का सीडीआर निकाला है. उसमें रेहाना व उसके परिजनों से संदीप के बातचीत का प्रमाण तो मिला ही है, साथ में एक दर्जन संदिग्ध नंबर भी मिले है, जिससे घटना को दिन संदीप से बातचीत हुई है. पुलिस उन संदिग्ध मोबाइल नंबरों को धारक के नाम व पते की खोज शुरू कर दी है. पुलिस उन संदिग्ध नंबरों के धारक से भी पूछताछ कर सकती है.
जेल में बंद खुर्शेद के इशारे पर तो नहीं की गयी हत्या?
संदीप हत्याकांड के फरार आरोपित मंजूर आलम का एक पुत्र खुर्शेद आलम बलात्कार के आरोप में सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद है. पुलिस को शक है कि खुर्शेद के इशारे पर ही मंजूर ने अपने घर वालों के साथ मिल संदीप को मौत के घाट उतारा है. पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो खुर्शेद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन