शपथपत्र नहीं दिया, तो बंद होगा वेतन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2017 5:33 AM

विज्ञापन

कोटवा : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को 19 नवंबर तक शपथ पत्र देकर बताना होगा की उनका परिवार खुले में शौच नहीं करता है. शपथ नहीं देने वाले कर्मियों का वेतन एवं मानदेय बंद कर दिया जायेगा. साथ ही वैसे लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा. […]

विज्ञापन

कोटवा : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को 19 नवंबर तक शपथ पत्र देकर बताना होगा की उनका परिवार खुले में शौच नहीं करता है. शपथ नहीं देने वाले कर्मियों का वेतन एवं मानदेय बंद कर दिया जायेगा. साथ ही वैसे लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा. प्रखंड कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से सभी को आगाह किया गया है. शपथ पत्र की मांग प्रखंड द्वारा पूर्व में भी पत्र जारी कर की गयी थी. प्रखंड को 30 दिसंबर तक खुले में शौच मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है. बीडीओ मो. सज्जाद ने बताया कि वैसे कर्मियों का मानदेय बंद करते हुए निलंबन के लिए लिखा जायेगा. उन्होंने बताया कि लगभग 75 प्रतिशत कर्मियों द्वारा शपथ पत्र दे दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन