या हुसैन की सदा से गूंजा मजलिस
Updated at : 11 Nov 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

चेहल्लुम. मातमी माहौल में निकला जुलूस, िदखाया गया खेल मोतिहारी : पैगम्बर-ए-इस्लाम के नवासे इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार को जिले भर चेहल्लूम मनाया गया. उन्हें शिद्दत से लोगों ने याद किया और करबला के मैदान में दी गयी कुर्बानी की चर्चा मातमी माहौल में की. एक तरफ लोग मातम में डूबे रहे और […]
विज्ञापन
चेहल्लुम. मातमी माहौल में निकला जुलूस, िदखाया गया खेल
मोतिहारी : पैगम्बर-ए-इस्लाम के नवासे इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार को जिले भर चेहल्लूम मनाया गया. उन्हें शिद्दत से लोगों ने याद किया और करबला के मैदान में दी गयी कुर्बानी की चर्चा मातमी माहौल में की.
एक तरफ लोग मातम में डूबे रहे और मजलिस आयोजित कर करबला के मैदान में यजीदी फौजों द्वारा की गयी जुल्म पर चर्चाएं की जाती रहीं, तो दूसरी तरफ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जुलूस निकाल कर लाठियां भांजते रहे और करतब दिखाते रहे. शहर के ज्ञानबाबू चौक स्थित इमाम बाड़ा में शिया मुसलमानों ने मजलिस आयोजित कर इमाम हुसैन की याद में मातम किया और कहा कि इनसानियत की लाज रखने वाले इमाम हुसैन की शहादत ने इस्लाम को झूकने नहीं दिया. मौके पर डा.
असगर अली रिजवी,शमशेर अली रिजवी,आफताब रजा,तैयब रजा आदि उपस्थित थे. दूसरी तरफ शहर के विभिन्न मुहल्लों से जुलूस निकाली गयी. इधर चेहल्लूम को ले प्रशासन मुस्तैद था और जगह जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस के जवान कमान संभाले हुए थे.
सुगौली. मो हसन की शहादत की याद में शुक्रवार को चेहल्लुम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अखाडा निकाला. थाना क्षेत्र के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में लोगों ने अखाड़े निकाले गये व तरह -तरह के करतब दिखाए गये. अखाड़ा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस व्यस्था मुस्तैद थी. अतिरिक्त पुलिस बल जिला से बुलाया गया था. थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बेलवतीया, करमवा, मनसिंघा, छपरा बहास, भरगावा, छपवा, श्रीपुर और भटहां सहित अन्य जगहों पर चेहल्लुम का जुलुस निकाला गया. सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दरोगा
सुनील कुमार सिंह , बीडीओ रमण सिन्हा, सीओ बद्री गुप्ता, दंडाधिकारी कौशल राय सहित पुलिस बल के जवान लगे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




