मदरसा से बगैर सूचना भाग रहे थे छात्र

Updated at : 10 Nov 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
मदरसा से बगैर सूचना भाग रहे थे छात्र

मोतिहारी : शहर के बरियारपुर में स्थित उलूम मदरसा के दो छात्र को आरपीएफ ने एक्सप्रेस ट्रेन से रेसक्यू किया. मदरसा में तालिम ले रहे दोनों छात्र बिना सूचना भाग रहे थे. बुधवार की संध्या दोनों छात्र को स्कॉट पाटी ने मुजफ्फरपुर जा रही मंडूआडीए एक्सप्रेस से बरामद किया. एक्सप्रेस से रेस्क्यू छात्र फैजू रहमान […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बरियारपुर में स्थित उलूम मदरसा के दो छात्र को आरपीएफ ने एक्सप्रेस ट्रेन से रेसक्यू किया. मदरसा में तालिम ले रहे दोनों छात्र बिना सूचना भाग रहे थे. बुधवार की संध्या दोनों छात्र को स्कॉट पाटी ने मुजफ्फरपुर जा रही मंडूआडीए एक्सप्रेस से बरामद किया. एक्सप्रेस से रेस्क्यू छात्र फैजू रहमान तुरकौलया प्रखंड के माघोपुर मधुमालत निवासी मो कमरूद्दीन का पुत्र है. वही दूसरा छात्र साहीद सुगौली प्रखंड के खोडा मनसींघा के बदरूद्दीन का पुत्र बताया गया है.

दोनों छात्र की उम्र ग्यारह वर्ष है. गुरूवार को दोनों छात्र को परिजन को सौंप दी गयी. सूचना पर पहुंचे परिजन एवं मदरसा शिक्षक की उपस्थिति में से संबंधित प्रक्रिया के तहत दोनों को हैंडओवर किया गया. जानकारी देते आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप बर्णवाल ने बताया कि मोतिहारी स्टेशन से ट्रेन खुलने पर स्कॉट पाटी के जवान ने संदेह पर दोनों छात्र से पूछताछ की,जहां स्पष्ट जवाब नही मिलने पर जवान ने दोनों को चकिया स्टेशन पर ट्रेन से उतार आरपीएफ को सौंप दिया. जहां से दोनों छात्र को बापूधाम मोतिहारी लायी गयी. पुछताछ में छात्र ने तालिम लेने के डर से भागने की बात स्वीकार की है. बताया कि दोनों ने ट्रेन से पकड़ मुजफ्फरपुर भागने का प्लान बनाया था.

एक्सप्रेस से वेंडर सहित चेन पुलिंग में छह धराये : मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही 15215 एक्सप्रेस ट्रेन को चेनपुलिंग कर रोकने के मामले में गुरूवार को पांच यात्री पकड़े गये. यात्रियों ने सेमरा-सुगौली के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चेनपुलिंग कर रोक दिया. जहां ट्रेन स्कॉट कर रही आरपीएफ टीम ने संबंधित यात्री को हिरासत में लिया है. वहीं समस्तीपुर सीआईबी टीम ने अनाधिकृत रूप से वेंडिंग करते एक अवैध वेंडर को पकड़ आरपीएफ मोतिहारी को सौंपी है. इंस्पेक्टर प्रदीप बर्णवाल ने बताया कि उक्त सभी यात्री व अवैध वेंडर को न्यायिक हिरासत में बेतिया रेल न्यायालय भेज दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन