मोतिहारी : सेंट्रल जेल में एसपी ने की छापेमारी, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

Updated at : 05 Nov 2017 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी : सेंट्रल जेल में एसपी ने की छापेमारी, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

मोतिहारी : स्थानीय सेंट्रल जेल में रविवार की अहले सुबह जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कई आपत्तिजनक समान बरामद किये हैं. कुख्यात अपराधियों के वार्ड से आठ स्मार्टफोन, करीब 40 हजार रुपये नकद सहित अन्य समान जब्त किये गये हैं. छापेमारी एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व कर रहे थे. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : स्थानीय सेंट्रल जेल में रविवार की अहले सुबह जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कई आपत्तिजनक समान बरामद किये हैं. कुख्यात अपराधियों के वार्ड से आठ स्मार्टफोन, करीब 40 हजार रुपये नकद सहित अन्य समान जब्त किये गये हैं. छापेमारी एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व कर रहे थे.

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि जिले में हो रहे अपराध की मॉनीटरिंग सेंट्रल जेल से हो रही है. जेल के अपराधी स्मार्टफोन से मैसेज कर अपने शागिर्दों से होनेवाले अपराध को अंजाम दे रहे हैं. सूचना के बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब ढाई बजे रात को जेल में छापेमारी शुरू की. छापेमारी सुबह छह बजे तक चली. इस दौरान जेल में करीब चार घंटे तक हड़कंप मचा रहा. एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है. जेल मे मोबाइल कैसे और कौन पहुंचा रहा है, इसकी छानबीन की जा रही है. दोषियो के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन