शुक्रवार को ईंट से कूचकर कर दी थी हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 6:42 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बतरौलिया निवासी 55 वर्षीय सुजाता देवी हत्याकांड में गिरफ्तार उसकी पतोहू दीपिका झा व ग्रामीण अमरदेव प्रसाद को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. इधर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बतरौलिया निवासी 55 वर्षीय सुजाता देवी हत्याकांड में गिरफ्तार उसकी पतोहू दीपिका झा व ग्रामीण अमरदेव प्रसाद को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.

इधर मृतका के पति मार्कंडेय झा ने पतोहू दीपिका व ग्रामीण अमरदेव पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि दीपिका व अमरदेव के बीच अवैध संबंध था. इसका विरोध करने पर दीपिका हमेशा लड़ाई-झगड़ा करती थी. सेना में तैनात अपने भाई को बुलाकर गाली-गलौज व मारपीट किया करती थी.
उसने यह भी बताया है कि अमरदेव के कहने पर दीपिका ने अपने पति गुड्डू झा को शराब पीने के आरोप में जेल भेजवाया था. सुजाता की हत्या की साजिश के तहत ही उसने गुड्डू को जेल भेजवाया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपित पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन