आधी रात को चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या

Updated at : 03 Nov 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
आधी रात को चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के कटहा लोकनाथपुर मे चोरी का आरोप लगा 20 वर्षीय सेराज आलम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है. हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि सेराज को उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था. इस दौरान लड़की के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के कटहा लोकनाथपुर मे चोरी का आरोप लगा 20 वर्षीय सेराज आलम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है. हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि सेराज को उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था. इस दौरान लड़की के परिजनों ने दोनो को एक साथ पकड़ लिया, उसके बाद सेराज को कमरे मे बंद कर बेरहमी से पिटाई करते हुए मौत के घाट उतार दिया और शव को घर से बाहर फेंक दिया.

घटना के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों ने हत्या का आरोप ग्रामीण सुभाष कलवार पर लगाया है. घटना के बाद से आरोपित फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन