नेपाली शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2017 5:56 AM
घोड़ासहन (मोतिहारी) : पुलिस ने बुधवार की देर शाम दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर स्थानीय वीरता चौक निवासी आकाश कुमार राम के पास से पांच बोरी में रखे 238 बोतल नेपाली सौंफी शराब व स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी निवासी छोटू जायसवाल को 43 बोतल शराब के साथ धर दबोचा. छापेमारी टीम […]
घोड़ासहन (मोतिहारी) : पुलिस ने बुधवार की देर शाम दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर स्थानीय वीरता चौक निवासी आकाश कुमार राम के पास से पांच बोरी में रखे 238 बोतल नेपाली सौंफी शराब व स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी निवासी छोटू जायसवाल को 43 बोतल शराब के साथ धर दबोचा. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी के साथ सशस्त्र बल शामिल थे.
गिरफ्तार दोनों कारोबारी को जेल भेज दिया है. वहीं श्रीपुर मोड़ के नजदीक से बुधवार की देर शाम शराब के नशे में धुत दो पियक्कड़ों धर दबोचा. थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने दोनों पियक्कड़ों की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र बारा जयराम निवासी विंदेश्वर कुमार व सुमित कुमार के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










