बदलते मौसम में खान-पान का बरतें सावधानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2017 5:12 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : मौसम बदलने के साथ ही जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव शुरू हो जाते हैं. बदलते मौसम में लोगों को खास कर खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. मौसम के अनुकूल रहन-सहन व खान-पान नहीं होने से आदमी बीमार पड़ जाते हैं. ऐसे मौसम में स्वस्थ रहने के लिए प्रभात खबर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मौसम बदलने के साथ ही जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव शुरू हो जाते हैं. बदलते मौसम में लोगों को खास कर खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. मौसम के अनुकूल रहन-सहन व खान-पान नहीं होने से आदमी बीमार पड़ जाते हैं. ऐसे मौसम में स्वस्थ रहने के लिए प्रभात खबर ने चिकित्सकों की राय ली. पेश है उनके बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

बदलते मौसम में सावधानी जरूरी है. युवा या बुजुर्ग खाली पेट नहीं रहें. देर रात तक न टहले और सुबह में हल्का गर्म कपड़ा पहनें. साथ में मुफलर लेकर जरूर निकलें. इस मौसम में सामान्यत: चक्कर आने की भी संभावना बनी रहती है. ब्लड प्रेशर एवं सुगर के मरीज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. टहलने निकलें, तो चाय पीकर व बिस्कुट खा कर ही निकलें.
डाॅ अवधेश कुमार,फिजिसियन
अभी के मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी अधिक नुकसान पहुंचाता है.किसी भी हालत में ठंडा पानी नहीं पीएं. गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें, वरना ठंड लगने से गर्भ में पल रहा बच्चा बीमार हो जायेगा. रात में कूलर व एसी किसी भी हालत में नहीं चलाएं और सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएं.
डाॅ ऋचा भारद्वाज, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
इस मौसम में गर्म कपड़ा साथ लेकर निकलना चाहिए. खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक से परहेज करना चाहिए. यह मौसम घातक होता है और थोड़ी असावधानी होने के साथ ही परेशानी बढ़ जाती है.
डाॅ दीपक कुमार, जेनरल फिजिसियन एवं सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन