मारपीट व लूटपाट में पहले से थी तलाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2017 1:29 AM

विज्ञापन

महिला से मांगी तीन लाख की रंगदारी मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के सिरसा गांव की सुधीरा कुंअर से तीन लाख की रंगदारी मांगी गयी है. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. इसको लेकर सुधीरा ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि रवींद्र सहनी, बालेश्वर […]

विज्ञापन

महिला से मांगी तीन लाख की रंगदारी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के सिरसा गांव की सुधीरा कुंअर से तीन लाख की रंगदारी मांगी गयी है. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. इसको लेकर सुधीरा ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि रवींद्र सहनी, बालेश्वर सहनी, राज सहनी, विजय साह व शिव राउत जमीन पर कब्जा कर उसकी घेराबंदी कर रहे थे. विरोध करने पर तीन लाख की रंगदारी मांगी. कहा कि जमीन चाहिए तो रंगदारी देनी होगी. रंगदारी देने से इंकार करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. बचाने आये पुत्र सर्वेश कुमार के साथ भी मारपीट की. पॉकेट से 63 सौ कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन