बिहार : मोतिहारी में जहरीली चाय पीने से दो बच्चों समेत एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2017 3:48 PM
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण के कुंदवा चैनपुर थानांतर्गत समनपुर गांव में आज जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन सदस्यों की मौत हो गयी. कुंदवा चैनपुर थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतकों में नरेश राय (50), उनके पोते प्रिंस कुमार (05) एवं नातिन मेनिका कुमारी (12) […]
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण के कुंदवा चैनपुर थानांतर्गत समनपुर गांव में आज जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन सदस्यों की मौत हो गयी. कुंदवा चैनपुर थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतकों में नरेश राय (50), उनके पोते प्रिंस कुमार (05) एवं नातिन मेनिका कुमारी (12) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि नरेश राय की झोपड़ी में चार-पांच दिन पूर्व सांप निकला था, जिससे बचाव के लिए एक दवा घर में रखा गया था.
अभय ने बताया कि आज सुबह नरेश राय ने अपनी नातिन मेनिका कुमारी को चाय बनाने को कहा. पुलिस के अनुसार मेनिका के मानसिक रूप से पूरी तरह परिपक्व नहीं होने के कारण उसने चायपत्ती की जगह उसकी तरह दिखने वाले उक्त दवा दवा को डाल दिया. जिसके बाद इन तीनों ने तैयार चाय पी और नरेश राय दोनों बच्चों को साथ लेकर खेत में काम करने चले गये जहां उनकी स्थिति बिगड़ी और वे बेहोश हो गये. अभय ने बताया कि तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाने पर उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










