डायन का आरोप लगा पीटा, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2017 5:36 AM
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत धरमुहां गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके भाई के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत धरमुहां गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके भाई के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है.
बताया कि खेत में घास काट रही थी. इस दौरान ग्रामीण नरेश राय, सुरेश राय, रूपलाल राय, सिकंदर राय, संजू देवी व सोनेलाल राय हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे. डायन का आरोप लगाते हुए जान मारने की नियत से हमला कर दिया. हल्ला सुनकर भाई बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










