सैलून संचालक लापता, प्राथमिकी बाल-दाढ़ी बनाने को किसी ने फोन कर बुलाया था

Updated at : 11 Oct 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
सैलून संचालक लापता, प्राथमिकी बाल-दाढ़ी बनाने को किसी ने फोन कर बुलाया था

नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ला निवासी सैलून संचालक मनोज ठाकुर लापता है. रविवार की सुबह उसे किसी ने फोन कर बाल व दाढ़ी बनाने के लिए बुलाया. मनोज घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता […]

विज्ञापन

नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ला निवासी सैलून संचालक मनोज ठाकुर लापता है. रविवार की सुबह उसे किसी ने फोन कर बाल व दाढ़ी बनाने के लिए बुलाया. मनोज घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला. परिजन अपहरण की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं. घटना को लेकर मनोज की पत्नी नीतू देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे मनोज के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया.
कहा कि बाल व दाढ़ी बनवाना है, घर आ जाओ. वह उसी समय घर से निकल गया. शाम तक वापस नहीं आया तो पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन की. उसने फोन रिसीव किया. पत्नी का कहना है कि फोन पर बात करते समय वह काफी घबड़ाया हुआ था. उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. रात तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका ट्रेस नहीं मिला. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन