विवाहिता का हाथ-पैर बांध पीटा, मृत समझ कर फेंका

Updated at : 08 Oct 2017 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता का हाथ-पैर बांध पीटा, मृत समझ कर फेंका

मोतिहारी : छतौनी में ससुराल वालों ने दहेज के खातिर तमन्ना खातून को हाथ-पैर बांध बेरहमी से पीटा. उसे मरा हुआ समझ घर से बाहर फेंक दिया. होश में आने के बाद तमन्ना जान बचा भागकर अपने रिश्तेदार के घर खुदानगर पहुंची. घटना की सूचना परिजनों को दी. परिजन खुदानगर पहुंच कर उसे इलाज के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी में ससुराल वालों ने दहेज के खातिर तमन्ना खातून को हाथ-पैर बांध बेरहमी से पीटा. उसे मरा हुआ समझ घर से बाहर फेंक दिया. होश में आने के बाद तमन्ना जान बचा भागकर अपने रिश्तेदार के घर खुदानगर पहुंची. घटना की सूचना परिजनों को दी.

परिजन खुदानगर पहुंच कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर तमन्ना ने महिला थाना में पति वसी अहमद, सास बीबी हसन, भैंसुर एकबाल अंसारी, व देवर मोहसिन अंसारी को आरोपित किया है.
महिला थाना की प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. तमन्ना का मायके चकिया थाना के अमवा गांव में है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी वसी अहमद से वर्ष 2014 में हुई थी. शादी के बाद पति सऊदी अरब कमाने चले गये. एक साल बाद वापस लौटे, उसके बाद दहेज में दो लाख की मांग करने लगे. विरोध करने पर मारपीट व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इधर शुक्रवार की शाम उक्त सभी आरोपितों ने हाथ पैर बांध हत्या की नियत से लाठी-डंडा से मार घायल कर दिया, उसके बाद मरा हुआ समझ घर से बाहर फेंक दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन