शिक्षक की पत्नी व बेटे का अपहरण दुस्साहस. इलाज कराने आयी थी बेतिया
Updated at : 05 Oct 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बच्चे का इलाज कराने आयी शिक्षक की पत्नी का अपहरण बेतिया से कर लिया गया है. इस बाबत चनपटिया थाना के चौबे टोला निवासी विकास कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी चंपारण जिले के हरिसिद्धि थाना मटियरिया के नवीन सिंह, उसके पिता श्रीनिवास सिंह व […]
विज्ञापन
बेतिया : बच्चे का इलाज कराने आयी शिक्षक की पत्नी का अपहरण बेतिया से कर लिया गया है. इस बाबत चनपटिया थाना के चौबे टोला निवासी विकास कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी चंपारण जिले के हरिसिद्धि थाना मटियरिया के नवीन सिंह, उसके पिता श्रीनिवास सिंह व मां कृष्णा देवी को आरोपी बनाया गया है.
प्राथमिकी में विकास ने बताया है कि वह सिकटा प्रखंड के सुंदरगांव विद्यालय में शिक्षक है. उनकी शादी साठी थाना के भभटा निवासी दुर्गा सिंह की पुत्री सारिका सुमन से वर्ष 16 अप्रैल 2016 को हुई थी. शादी के बाद उसे 9 माह का बच्चा भी है. शिक्षक की पत्नी अपने मायके गयी थी. बच्चे की बीमारी की बात कह पत्नी ने फोन किया. शिक्षक ने बच्चे का इलाज एक बेतिया में चिकित्सक से कराया.
इलाज कराने के बाद शिक्षक स्कूल चला गया. शाम में उसे पता चला कि उसके पत्नी सारिका व बच्चे का अपहरण नवीन सिंह ने कर ली है. नवीन के फोन नंबर-9135135152 पर संपर्क किया,तो नवीन का फोन बंद मिला. उसके बाद नवीन पर अपन पत्नी व बच्चे को वापस करने के लिए दबाव बनाया,तो आरोपियों ने पत्नी व बच्चे को लौटाने से इंकार कर दिया. बाद में शिक्षक विकास को पता चला कि पत्नी सात लाख कीमत का आभूषण लेकर आरोपी के साथ चली गयी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




