छह किमी लंबी बनी मानव शृंखला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2017 3:35 AM
मोतिहारी : जिला स्थापना दिवस पर बुधवार को खुले में शौच से मुक्ति के लिए मानव शृंखला बनायी गयी. इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. शृंखला शहर के गांधी चौक से जानपुल व मीनाबाजार तक गयी. डीएम रमन कुमार […]
मोतिहारी : जिला स्थापना दिवस पर बुधवार को खुले में शौच से मुक्ति के लिए मानव शृंखला बनायी गयी. इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. शृंखला शहर के गांधी चौक से जानपुल व मीनाबाजार तक गयी. डीएम रमन कुमार ने पैदल चलकर शृंखला का निरीक्षण किया
और वास्तविक स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बच्चों को महात्मा गांधी के संदेशों को अपनाने व स्वच्छ भारत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. मौके पर डीडीसी सुनील कुमार यादव, अपर समाहर्ता अरशद अली, मनोज कुमार रजक, डीआरडीए के निदेशक विजयेंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसके अलावा सभी अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालयों में भी लोगों को जागरूक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










