अर्थव्यवस्था में भारत ने बनाया रिकॉर्ड

Updated at : 02 Oct 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था में भारत ने बनाया रिकॉर्ड

मोतिहारी : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि तीन वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था रही है. इतिहास में यह पहली बार हुआ है,जहां वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने तेज गति से वृद्धि की है. इसके पूर्व 2003 से 2008 तक […]

विज्ञापन
मोतिहारी : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि तीन वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था रही है. इतिहास में यह पहली बार हुआ है,जहां वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने तेज गति से वृद्धि की है.
इसके पूर्व 2003 से 2008 तक वैश्विक आर्थिक माहौल के सहायक होने के कारण भारत ने वृद्धि की थी. इधर, तीन वर्षों में भारत ने अर्थव्यवस्था के विकास के लिए आवश्यक अधिकतम संरचनात्मक सुधार किये हैं. एफडीआइ सुधारों से भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त करनेवाला सबसे बड़े देशों में शामिल हो गया है. देश का सार्वजनिक निवेश भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार अब अवसंरचना पर चार लाख करोड़ रुपये से भी अधिक व्यय कर रही है. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरण अवसंरचना तैयार करने के लिए तीन लाख करोड़ रुपये व्यय करने की प्लानिंग है.
राज्यों के लिए इतिहास में पहली बार सर्वाधिक अधिकार दिये जा रहे हैं. रविवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि सामाजिक क्षेत्र व्यय में वृद्धि हुई है. सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य गांव, गरीब एवं किसानों के स्तर को ऊपर उठाना है. बैंक एकाउंट, सस्ता बीमा,पेंशन योजनाएं, मुद्रा के माध्यम से ऋण प्राप्त करना, प्रत्येक गांव के लिए सड़क व बिजली, सभी किसान को स्वॉयल हेल्थ कार्ड, सबसे के लिए ग्रामीण और शहरी आवास योजना, हर घर शौचालय एवं गरीबों के बैंक खाता में नकद के सीधे हस्तानांतरण से प्रत्यक्ष लाभ आदि जनहित की योजनाएं चला रही है.
इसके अलावा खाद्यान के अधिकार एवं मनरेगा जैसी पुरानी योजनाओं को जारी रखते हुए व्यय को बढ़ाया है. अब तो किसानों के लिए सबसे सस्ती दर पर फसल बीमा भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए विस्तृत खाका तैयार कर क्रियान्वयन किया है.
सभी व्यावसायिक निर्णय निष्पक्ष एवं पारदर्शी बाजार तंत्र के जरिय लिये गये है. एसआईटी का गठन,काले धन के लिए कानून,आइडीएस,बेनामी संपत्ति कानून,विमुद्रीकरण और जीएसटी जैसे कई कदम काले धन के खिलाफ सरकार के अभियान एवं भारतीय अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए सफल उदाहरण है. मौके पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार,एमएलसी बब्लू गुप्ता,जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,जिप अध्यक्ष गणेश सिंह,सह प्रवक्ता संजीव सिंह,डॉ लालबाबू प्रसाद, मार्तंड नारायण सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन