दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जला कर मार डाला

Updated at : 28 Sep 2017 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जला कर मार डाला

मोतिहारी : पकड़ीदयाल मे ससुराल वालों ने दहेज की खातिर एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला. मृतका मनीषा कुमारी है. घटना को लेकर उसके पिता पश्चिमी चंपारण के चनपटिया थाना के पत्थर मंदिर चौक निवासी प्रदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. उन्होंने दामाद सुरेश कुमार, समधी शंभू प्रसाद, समधिन रीता देवी सहित राकेश […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पकड़ीदयाल मे ससुराल वालों ने दहेज की खातिर एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला. मृतका मनीषा कुमारी है. घटना को लेकर उसके पिता पश्चिमी चंपारण के चनपटिया थाना के पत्थर मंदिर चौक निवासी प्रदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. उन्होंने दामाद सुरेश कुमार, समधी शंभू प्रसाद, समधिन रीता देवी सहित राकेश कुमार व लालमुनी देवी को आरोपित किया हैं. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, मनीषा की शादी वर्ष 2013 मे हुई थी. उसके पिता का कहना हैं कि ससुराल वाले दहेज मे एक लाख नकद, सोने की चेन व अन्य सामान के लिए मनीषा को प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज नहीं मिला, तो केरोसिन छिड़क कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन