रंगदारी के डिमांड से पुलिस जांच पर उठने लगा सवाल

मोतिहारी : ढाका के राजद विधायक फैसल रहमान से रंगदारी मांगने की घटना को पुलिस ने पहली बार हल्के में लिया था, नतीजा बेखौफ अपराधियों ने विधायक के पास दुसरी बार कॉल कर रंगदारी मांगते हुए धमकाया है.दो सप्ताह के अंदर विधायक के फोन पर रंगदारी के लिए दुसरी बार कॉल आया है. विधायक जब […]
मोतिहारी : ढाका के राजद विधायक फैसल रहमान से रंगदारी मांगने की घटना को पुलिस ने पहली बार हल्के में लिया था, नतीजा बेखौफ अपराधियों ने विधायक के पास दुसरी बार कॉल कर रंगदारी मांगते हुए धमकाया है.दो सप्ताह के अंदर विधायक के फोन पर रंगदारी के लिए दुसरी बार कॉल आया है. विधायक जब ढाका स्थित आवास पर थे
तो उनके मोबाइल पर फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी. उस समय पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कहा था कि घटना के पीछे झारखंड जामताड़ा के साइबर फ्रॉडों का हाथ है, लेकिन सोमवार को विधायक जब पटना स्थित फ्लैट पर थे मोबाइल पर रंगदारी के लिए फिर अपराधियों ने फोन किया. इसबार फोन करने वाले अपराधी के लहजे में तेवर था. धमकी और नसीहत देने के साथ पैसे की डिमांड करते हुए अपराधी ने कहा कि ज्यादा राजनीति करना महंगा पड़ सकता है. दूसरी बार विधायक के पास रंगदारी के लिए अपराधियों के फोन आने से मोतिहारी पुलिस के अनुसंधा पर सवाल उठने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




