मधुबनीघाट पथ पर परिचालन शुरू

Updated at : 25 Sep 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबनीघाट पथ पर परिचालन शुरू

12 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है पुल मोतिहारी : शहर को भाया मधुबनीघाट-पकड़ीदयाल-मधुबन को जोड़नेवाली पथ पर रविवार की शाम से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू हो गया. यह परिचालन करीब 44 दिनों के बाद शुरू हुआ है. यहां बता दें कि 13 अगस्त की रात मधुबनीघाट बाजार अस्पताल के पास करीब 500 फीट […]

विज्ञापन
12 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है पुल
मोतिहारी : शहर को भाया मधुबनीघाट-पकड़ीदयाल-मधुबन को जोड़नेवाली पथ पर रविवार की शाम से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू हो गया. यह परिचालन करीब 44 दिनों के बाद शुरू हुआ है. यहां बता दें कि 13 अगस्त की रात मधुबनीघाट बाजार अस्पताल के पास करीब 500 फीट में मुख्य पथ को बाढ़ का पानी अपने साथ बहा ले गयी थी, जिसके कारण आवागमन ठप था. टूटे स्थान पर करीब 30-40 फीट गढ्ढा होने के कारण डायवर्सन बनाने में भी करीब 10 रोज का समय लगा है. कार्यपालक अभियंता ए सुमन ने बताया कि हल्का पानी निकलने के लिए डायवर्सन में ह्यूम पाइप लगाया गया है.
इसके चालू होने से पकड़ीदयाल से मोतिहारी व मोतिहारी से पकड़ीदयाल, मधुबन, शिकारगंज, पताही जानेवालों के लिए चकिया व ढाका के बजाये दूरी अब कम हो गयी है. मौसम ठीक रहा तो डायवर्सन सुखने के साथ समान्य तौर पर सभी वाहनों का परिचालन एक-दो दिनों में शुरू हो जायेगा. यहां यह भी उल्लेख है कि गढ्ढे से पानी सूखने के बाद करीब 12 करोड़ की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जो किसी बाढ़ संकट के समय बाढ़ से सड़क को टूटने से बचायेगा.
सिकरहना : रक्सौल-दरभंगा रेलखंड में रविवार को रक्सौल से बैरगनियां के बीच रेल परिचालन शुरू कर दिया गया. रक्सौल से कुडंवाचैनपुर पहुंची डाउन स्पेशल सवारी गाड़ी को दिन के 10.30 बजे कुंडवाचैनपुर स्टेशन से बैरगनियां के लिए रवाना किया गया.
परिचालन के दौरान मरम्मत की गई रेल ट्रैक की जगह पर मुख्य रेल पथ निरीक्षक राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे के कर्मचारी मौजूद थे. कॉशन पर गाड़ी को धीमी रफ्तार से पास कराया गया. रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शनिवार को ही रेल परिचालन के लिए फिटनेस दे दिया गया था. लेकिन रविवार से परिचालन का निर्णय जोनल कार्यालय हाजीपुर से मिली. फिलहाल अभी दो जोड़ी गाड़ियाँ चला करेगी. 41 दिन के अंतराल पर हुई रेल परिचालन से क्षेत्र के लोगों मे खुशी व्याप्त है.
मालूम हो कि गत 1 3 अगस्त को आई प्रलयकारी बाढ़ से गुरहनवा स्टेशन के समीप दो जगहों पर 82 मीटर एवं 42 मीटर की लंबाई में रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था. वहां पर साढ़े छः मीटर गहरा गढ्ढा बन गया था. रेलवे द्वारा करीब एक माह से उक्त क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक पर मरम्मत का काम किया जा रहा था.
रक्सौल-बैरगनियां के बीच फिलहाल अभी दो जोड़ी सवारी गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है.पहली डाउन स्पेशल सवारी गाड़ी रक्सौल से सुबह 8.30 बजे चलकर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 01 बजे बैरगनियां पहुंचेगी तथा बैरगनिया से 11.3 0 बजे रक्सौल के लिए खुलेगी. दूसरी सवारी गाड़ी शाम 5.30 बजे रक्सौल से चलेगी तथा सात बजे तक बैरगनियां पहुंचेगी तथा 8.30 बजे बैरगनियां से रक्सौल के लिए प्रस्थान किया करेगी. परिचालन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार समय मे थोड़ा बिलंब भी हो सकता है, क्योंकि अभी भी रेल ट्रैक पर मरम्मत का काम किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन