माेतिहारी में सहोदर भाइयों की गोली मार कर हत्या, सौतेले भाई से चल रहा था पांच धूर जमीन का विवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2017 9:57 AM
मोतिहारी : घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कोठी जगिरहा गांव में दो सहोदर भाइयों की मंगलवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय रोष कुमार यादव और 18 वर्षीय सोनू कुमार यादव मंगलवार की देर रात अपनी स्टूडियो की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी बीच […]
मोतिहारी : घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कोठी जगिरहा गांव में दो सहोदर भाइयों की मंगलवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय रोष कुमार यादव और 18 वर्षीय सोनू कुमार यादव मंगलवार की देर रात अपनी स्टूडियो की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाये बैठे करीब सात अपराधियों ने हैंडल से जम कर पिटाई की, फिर गोली मार कर हत्या कर दी. घटना का कारण सौतेले भाई से पांच धूर जमीन का विवाद बताया जा रहा है. रोष कुमार की शादी तीन माह पहले ही हुई थी. घटना के बाद उसकी पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
रोष के पिता वासुदेव राय ने दो शादी की थी. पहली पत्नी से एक लड़का है. वहीं, दूसरी शादी से तीन लड़के रोष कुमार, सोनू कुमार और ज्येष्ठ राजकुमार हैं. रोष के पिता रेलवे में थे. उनकी मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी, पेंशन आदि का लाभ सौतेले भाई और सौतेली मां का मिलने के कारण भी बताया जा रहा है. इसके अलावा काफी दिनों से चल रहा पांच धूर जमीन का विवाद भी बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










