समय पर इलाज नहीं होने से बच्चे ने तोड़ा दम
Updated at : 05 Jul 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों ने इलाज के लिए जमा कराया था पैसा मोतिहारी : नगर थाना चौक के समीप एक क्लिनिक में इलाजरत ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है. मृतक पवन कुमार चकिया बलोचक निवासी शंकर भगत का पुत्र था. […]
विज्ञापन
परिजनों ने इलाज के लिए
जमा कराया था पैसा
मोतिहारी : नगर थाना चौक के समीप एक क्लिनिक में इलाजरत ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है. मृतक पवन कुमार चकिया बलोचक निवासी शंकर भगत का पुत्र था. उसकी मां बेबी देवी ने डॉक्टर सहित उनके स्टाफ पर कई गंभीर आरोप लगाया है. बताया कि सोमवार की रात पवन की अचानक तबीयत खराब हो गयी. उसे नगर थाना चौक स्थित एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे. क्लिनिक में भर्ती व इलाज के नाम पर चिकित्सक ने 50 हजार रुपये जमा करवा लिया.
उसके बाद चिकित्सकों ने मरीज को देखना मुनासिब नहीं समझा. मंगलवार की सुबह तक चिकित्सक द्वारा इलाज शुरू करने का इंतजार करते रहे. इलाज के अभाव में करीब 10:40 बजे पवन की मौत हो गयी. मरीज की मौत के बाद चिकित्सक के स्टाफ ने परची फाड़ धक्का देकर क्लिनिक से बाहर कर दिया. विरोध करने पर केस में फंसाने की धमकी दी. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




