हत्या कर शव किया गायब
Updated at : 05 Jul 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद . पहली घटना मिठनपुरा, तो दूसरी पीपराकोठी की मेहसी : थाने क्षेत्र के मिठनपुरा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार देर रात की है. घटना को अंजाम देने के बाद परिवार के साथ अगल-बगल के लोग भी […]
विज्ञापन
दुखद . पहली घटना मिठनपुरा, तो दूसरी पीपराकोठी की
मेहसी : थाने क्षेत्र के मिठनपुरा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार देर रात की है. घटना को अंजाम देने के बाद परिवार के साथ अगल-बगल के लोग भी फरार हो गये. ग्रामीणों के सूचना पर समस्तीपुर जिला अंतर्गत घटको थाने के रहिमपुर निवासी युवती के पिता नोखेलाल साह ने मेहसी थाना को सूचना दी है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए थाने लायी. विवाहिता मिठनपुरा निवासी नवलकिशोर साह की पत्नी वीणा देवी (22) बतायी जाती है. विवाहिता की मां सेंपुल देवी ने बताया कि सामर्थ्य के अनुसार तीन वर्ष पूर्व ही लड़की की शादी की थी. उससे एक लड़का भी है. उसका भी पता नहीं है. थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया की शव की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. समाचार प्रेषण तक विवाहिता के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




