एंटी रैबीज नदारद

Updated at : 05 Jul 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
एंटी रैबीज नदारद

मोतिहारी : सदर अस्पताल में पिछले एक माह से एंटी रैबीज वैक्सीन नदारद है. इसलिए यहां आनेवाले मरीजों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. स्वास्थ्य प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश है. और तो और प्रशासन ने एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने के बजाय वैक्सिन समाप्त होने की सूचना नोटिस बोर्ड […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सदर अस्पताल में पिछले एक माह से एंटी रैबीज वैक्सीन

नदारद है. इसलिए यहां आनेवाले मरीजों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. स्वास्थ्य प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश है. और तो और प्रशासन ने एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने के बजाय वैक्सिन समाप्त होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर लगा रखी है. अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा ने बताया कि अस्पताल में पिछले एक माह से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है. इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर लगा दी गयी है. इसको लेकर संबंधित एजेंसी से पत्राचार किया गया है.
आपूर्ति होने के बाद ही वैक्सीन मरीजों को मिल सकेगी. इधर, सदर अस्पताल में वैक्सीन न होने के कारण आम लोगों को बाजार से ऊंचे दर पर एंटी रैबीज खरीदना पड़ रहा है. सुई के लिये मंगलवार को करीब एक दर्जन लोग वापस लौटे. जिन्हें कालाबाजार से सुई खरीदनी पड़ी. जदयू नेता अब्दुल हमीद कैप्टन, शिक्षक नेता पंचा सिंह, राहुल शर्मा आदि ने एंटी रैबीज शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन