पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सोचे केंद्र सरकार, नीतीश कुमार की दो टूक- राज्य और राहत देने की स्थिति में नहीं

Published at :11 Apr 2022 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सोचे केंद्र सरकार, नीतीश कुमार की दो टूक- राज्य और राहत देने की स्थिति में नहीं

उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही राहत दी गयी थी. तत्काल राज्य सरकार के पास संसाधन नहीं है कि अभी कुछ किया जा सके. जनता दरबार के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहा हैं. जिसे लेकर लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार अकेले कीमतों को काबू में नहीं ला सकती है. हम जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में हुई वृद्धि से लोग काफी परेशान हैं, लेकिन राज्य सरकार और राहत देने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही राहत दी गयी थी. तत्काल राज्य सरकार के पास संसाधन नहीं है कि अभी कुछ किया जा सके. जनता दरबार के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहा हैं. जिसे लेकर लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है.

राज्य के पास संसाधनों की कमी

नीतीश कुमार ने कहा कि दाम अचानक इतना बढ़ जाता है कि तत्काल हमलोगों के पास संसाधन कहां है कि हमलोग अभी तुरंत कुछ कर सकते है. सीएम ने कहा कि तत्काल ऐसा नहीं है कि इसे लेकर हर रोज सोचा जा सकता हैं. यह तो पूरे देश का मसला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर सोचेगी. दाम बढ़ता है तो समस्या तो हो ही जाती है, लेकिन यह हो सकता है कि कुछ दिन के बाद स्थिति सामान्य हो जाये. अभी इसके बारे में कुछ कहना संभव नहीं है.

लगातार बढ़ रही है कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. यही कारण है कि देश में जरूरी चीजों की भी कीमत बढ़ गयी हैं. आम आदमी पर महंगाई का मार पड़ रहा है. इन सबके बीच बिहार में भी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए चुनावी नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है.

16 दिनों में कुल दस रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ायी गयी थीं. तब से कीमतों में 14वीं बार वृद्धि की गई है. पिछले 16 दिनों में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गयी है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन